हल्द्वानी: 3 केंद्रों पर 300 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
हल्द्वानी,अमृत विचार। शनिवार को नैनीताल जनपद में तीन स्थानों पर वैक्सीन लांच होगी। इनमें महिला अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल और हल्द्वानी का सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज शामिल है। गरमपानी में सीएचसी सेंटर को लांचिंग सेंटर से हटाया गया है। पहले दिन इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में ही वैक्सीनेशन होगा। हर सेंटर …
हल्द्वानी,अमृत विचार। शनिवार को नैनीताल जनपद में तीन स्थानों पर वैक्सीन लांच होगी। इनमें महिला अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल और हल्द्वानी का सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज शामिल है। गरमपानी में सीएचसी सेंटर को लांचिंग सेंटर से हटाया गया है। पहले दिन इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में ही वैक्सीनेशन होगा। हर सेंटर पर 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।
पहले दिन कुल मिलाकर नैनीताल जनपद में 300 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद अगली रणनीति के तहत बाकि अन्य सेंटरों पर टीकाकरण शुरू होगा। टीकाकरण का यह कार्यक्रम 20 जनवरी तक होगा। इसके लिए जनपद में 35 सेंटर बनाए गए हैं। शुक्रवार को दोपहर 1:45 मिनट पर नैनीताल में बने सेंटर के लिए सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी से वैक्सीन रवाना की गई। महिला अस्पताल हल्द्वानी, राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन केंद्रों में टीकाकरण होगा।
– हर सेंटर पर होगी 10 वायल की खपत
एक वायल से 10 लोगों को वैक्सीनेट किया जाना तय हुआ है। जिसमें 0.5 एमएल की डोज लगाई जानी है। यानि एक सेंटर पर 100 लोगों के टीकाकरण के लिए 10 वायल की खपत होगी।
- महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में हुईं अंतिम तैयारियां
टीकाकरण को लेकर महिला अस्पताल हल्द्वानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम तैयारियां की गईं। मेडिकल स्टाफ मौके पर तैनात रहा और टीकाकरण को लेकर विभाग के अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये लाभार्थी कर सकते हैं पीएम मोदी से संवाद
पीएम मोदी मेडिकल कॉलेज में दोहरा संवाद कर लाभार्थियों से बातचीत कर उनका अनुभव सुनेंगे। इनमें सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, डॉ. जगत पाल में से किसी एक को पीएम से संवाद करने का मौका मिलेगा, जो लाभार्थी के रूप में टीका लगने के बाद अपना अनुभव साझा करेंगे। बाकि दोनों साइट सेंटर वन वे कम्यूनिकेशन के तहत जुड़े रहेंगे।
