ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए चार्टर्ड फ्लाइट में दो कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई ओपन के लिए दुनिया भर से चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंच रहे खिलाड़ियों और स्टाफ में से लॉस एंजिलिस से आये जत्थे में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे अब वह अगले 14 दिन तक होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार पहले जत्थे में यहां …

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई ओपन के लिए दुनिया भर से चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंच रहे खिलाड़ियों और स्टाफ में से लॉस एंजिलिस से आये जत्थे में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे अब वह अगले 14 दिन तक होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार पहले जत्थे में यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों में दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल है। ये सभी लॉस एंजिलिस से यहां पहुंचे थे। आस्ट्रेलिया ओपन आठ फरवरी से शुरू होना है। कोरोना महामारी के कारण सत्र का पहला ग्रैंडस्लैम तीन सप्ताह की देरी से शुरू होगा।

मेलबर्न के ‘हेराल्ड सन’ अखबार के अनुसार सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को ईमेल भेज दिये गए हैं कि उन्हें अपने होटल के कमरों में ही रहना होगा। इसके मायने हैं कि वे अभ्यास के लिये नहीं निकल सकेंगे और हर खिलाड़ी के कमरे में व्यायाम के लिये रखी गई बाइक पर ही वर्जिश करनी होगी। जिन दो खिलाड़ियों के नतीजे पॉजिटिव आये हैं, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

संबंधित समाचार