हल्द्वानी: व्हीलचेयर पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे
हल्द्वानी,अमृत विचार। संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बद्रीपुरा प्राथमिक विद्यालय में वृहद दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें, 150 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, छड़ी, चश्मे व कान की मशीन निशुल्क दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने शिविर का शुभारंभ किया। इस …
हल्द्वानी,अमृत विचार। संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बद्रीपुरा प्राथमिक विद्यालय में वृहद दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें, 150 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, छड़ी, चश्मे व कान की मशीन निशुल्क दी गई।
मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास रखें। वे कभी भी अपने आप को कमजोर समझकर किसी प्रकार की निराशा न पालें। उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहन करने की आवश्यकता है।
संस्था अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने कहा कि संकल्प सिद्धि संस्था समाज के जरूरतमंदों के लिए हमेशा सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित रहती है। उसी क्रम में स्वर्गीय राम आसरे जायसवाल और स्वर्गीय विद्या देवी जायसवाल की स्मृति में एनआईवीएच व पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन रिंपी बिष्ट ने किया।
इस दौरान समाजसेवी मुकेश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, पंकज जायसवाल, संस्था की उपाध्यक्ष अरुणा टंडन, सचिव सुमन पाठक, ऋतंभरा वर्मा, कृष्णा बंसल, चंपा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, सुमित्रा प्रसाद,भूपेंद्र राणा, डायरेक्टर एनआईवीएच डॉ. हिमांशु दास, प्रमिला चौधरी, महेंद्र कुमार थापा, डॉ. हिलाल अहमद, डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट, डॉ. अनिल कुमार, आमोद सिंह चौहान, स्वाति अर्पण, सोनी उप्रेती, सुनीता जोशी, रेनू कांडपाल, निहारिका निशांत आर्य, मीरा मेहरा आदि लोग मौजूद रहे।
