हल्द्वानी: चालक ने लगाई फांसी ,जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। देवला तल्ला में कोविड सेंटर के लिए अधिग्रहीत प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के गेस्ट हाउस में एक चालक ने फांसी लगा ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। मृतक तीन दिन से लापता था। पोस्टर्मार्टम कराने के साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा …

हल्द्वानी,अमृत विचार। देवला तल्ला में कोविड सेंटर के लिए अधिग्रहीत प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के गेस्ट हाउस में एक चालक ने फांसी लगा ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। मृतक तीन दिन से लापता था। पोस्टर्मार्टम कराने के साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

शनिवार सुबह 8:46 बजे प्रशिक्षण केंद्र में तैनात कांस्टेबल राशिद हुसैन ने गेस्ट हाउस में एक युवक को पंखे पर लटका देखा। सूचना पर काठगोदाम थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक ने मफलर से फांसी लगाई थी। मृतक के पास मिली पासबुक और एक संबंधी के माध्यम से उसकी पहचान सोमेश्वर के बिलौरी निवासी राजेंद्र सिंह (30) के रूप में हुई। वह अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी में चालक था। दारोगा कृपाल सिंह ने पंचनामा भरा। दारोगा हरीश आर्य ने शव फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि मृतक अपने घर से तीन दिन से लापता था। वह शराब और जुए का आदी था। घरेलू विवाद के चलते एक साल पूर्व पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी मौत से तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं। यह भी सामने आया कि मृतक तीन दिन पहले पीएफ और एलआईसी तोड़कर 50 हजार से अधिक की नकदी लाया था। लेकिन उसके पास साढ़े तीन सौ रुपये ही मिले। एसओ बीएस महर ने बताया कि घटना की पूरी जांच के लिए गेस्ट हाउस के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। प्रथमदृष्टया पुलिस तनाव या अवसाद के चलते आत्महत्या का मामला मान रही है।

कोविड सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हल्द्वानी। चालक की आत्महत्या के बाद कोविड सेंटर बनाए गए गेस्ट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। चालक ने सेंटर में घुसकर फांसी लगा ली, लेकिन तैनात कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गेस्ट हाउस के खुले रहने से भी सवाल उठे हैं। चालक गेस्ट हाउस में कैसे घुस गया, किसी के पास इसका जवाब नहीं है।

संबंधित समाचार