काशीपुर: तीन बार तलाक बोला और तोड़ दिया रिश्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। ससुरालियों ने कम दहेज लाने का ताना देकर विवाहिता के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन तलाक बोलकर पत्नी से रिश्ता भी तोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार …

काशीपुर,अमृत विचार। ससुरालियों ने कम दहेज लाने का ताना देकर विवाहिता के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन तलाक बोलकर पत्नी से रिश्ता भी तोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहल्ला थाना साबिक निवासी अनस पुत्री जुबैर सिद्दीकी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी पिछले साल 30 सितंबर को जसपुर क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मोहम्मद नदीम के साथ हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने शादी में सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप काफी दान दहेज भी दिया गया। इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद पति नदीम, ससुर हबीब, सास रेशमा उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने यह बात अपने मायके वालो को बताई तो मायके वालो ने अपनी मजबूरी बताकर चुप रहने व बर्दाशत करने को कहा। पीड़िता ने कहा कि उसका पति व सास कहते हैं कि तलाक अपने आप ले, वरना चैन से नही रहने देंगे।

उसका पति रोज शराब पीकर आता व मारपीट करता। कुछ दिन पूर्व पीड़िता की सास मुंबई यह कहकर चले गए कि इस पर दबाव बनाए रखना। पीड़िता की मां व भाई अनस 5 जनवरी की शाम 4 बजे ससुराल पहुंचे तो पीड़िता के पति ने उनसे भी गाली -गलौच कर अभद्रता की। पीड़िता की मां उसे घर ले आए। परन्तु बेटी का घर बिगड़ने के डर से कोई कार्यवाही नहीं की। 7 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे पीड़िता का पति घर आया और बुरी तरह पीटकर चला गया। 9 जनवरी 2021 को पति अपने मामा नौशाद के साथ आया और उसे एक साथ तीन तलाक बोल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार