हल्द्वानी: नाश्ते पर हंसने के लिए अच्छा मसाला दे देते हैं बंशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत अक्सर सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष पर वार करते रहते हैं। शनिवार को भी उन्होंने फेसबुक पोस्ट और ट्वीट के जरिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान पर तीखा पलटवार किया। हरदा ने ये तक कह दिया कि बंशी जी सुबह नाश्ते …

अमृत विचार, हल्द्वानी। पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत अक्सर सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष पर वार करते रहते हैं। शनिवार को भी उन्होंने फेसबुक पोस्ट और ट्वीट के जरिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान पर तीखा पलटवार किया। हरदा ने ये तक कह दिया कि बंशी जी सुबह नाश्ते की टेबल पर हंसने के लिए अच्छा मसाला दे देते हैं।

अपनी पोस्ट पर लिखते हुए हरदा ने स्पष्ट किया कि बंशीधर भगत अक्सर उनके किसी विषय पर प्रतिक्रिया करने पर उल्टा ही आरोप लगाने लग जाते हैं। जैसे उन्होंने लिखा कि जब मैं राज्य में नौकरी या गैरसैंण राजधानी को लेकर सरकार पर सवाल उठाता हूं तो वह कहते हैं कि यह सब आपने क्यों नहीं किया। अब मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सब कुछ अगर मैं ही कर देता तो भाजपा सरकार राज्य में कैसे आती। हरदा ने अपने शब्दों की आड़ में यह तक कह दिया कि राज्य में भाजपा को आए चार साल हो चुके हैं, लेकिन समस्याओं को लेकर कुछ हुआ नहीं।

अपनी बात को खत्म करते हुए हरदा ने लिखा कि “भगत जी, यदि मैंने सब कुछ कर दिया होता तो फिर लोग आपको लाते ही क्यों? अब 4 साल मुझको गये हो गये हैं, अब तो आप कुछ कर डालो, जिसको बता सको, खैर बंशीधर भगत जी सुबह लोगों के लिए नाश्ते की टेबल पर कुछ हंसने का अच्छा मसाला दे देते हैं।“

हरदा ने बच्चों संग बैडमिंटन में आजमाए हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को दमुवाडूंगा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए छोटे बच्चों के साथ बैडमिंटन में दो-दो हाथ आजमाए। इस दौरान पूर्व सीएम को देखकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर हरदा ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेल का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है और किसी भी खेल को पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेलना चाहिए। क्योंकि खेल से हमारा मन और मस्तिष्क दोनों शांत रहता है। इस दौरान कांग्रेस के नेता नारायण पाल खजान पांडे अजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार