हल्द्वानी: कबाड़ हो चुकी बसों के परमिट पर दौडेंगी नई बसें
हल्द्वानी,अमृत विचार। नई बसों को कंडम हो चुकी बसों के परमिट पर प्रतिस्थापित कर संचालित किया जाएगा। स्थानीय परिवहन निगम ने इसे लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर गाड़ियों का ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है। हाल ही में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 16 नई बसें काठगोदाम डिपो …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नई बसों को कंडम हो चुकी बसों के परमिट पर प्रतिस्थापित कर संचालित किया जाएगा। स्थानीय परिवहन निगम ने इसे लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर गाड़ियों का ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है।
हाल ही में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 16 नई बसें काठगोदाम डिपो को सौंपी गई है। परिमिट के अभाव में इन बसों का संचालन राज्य के बाहर नही किया जा रहा है । बसों की परमिट के लिए नीलामी के लिए खड़ी कंडम बसों का परमिट उपयोग में लाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित अभिलेखों को ऑनलाइन तैयार कर देहरादून स्थित मुख्यालय को भेजा जाएगा। वर्तमान में निलामी के लिए 34 बसों को कंडम घोषित कर दिया गया है। इनमें आधे से ज्यादा गाड़ियों की परमिट शेष रह गई है।
——————
अंर्तराज्यीय और बाहरी राज्यों में संचालन के लिए विभागीय अथॉरिटी की अनुमति की आवश्यकता होती है। इसके तहत रोड टैक्स और गाड़ियों में मूल व्यवस्थाओं की जांच होती है। बाद में परमिट अथॉरिटी द्वारा परमिट जारी कर दिया जाता है।
—————–
कंडम गाड़ियों के शेष बचे परिमिट को नई बसों में प्रतिस्थापित करने के लिए अभिलेखों को तैयार कराया जा रहा है। अथॉरिटी से अनुमती मिलने पर नई बसों को बाहरी राज्यों के लिए संचालन शुरु कर दिया जाएगा। – डीएन जोशी, डिपो प्रभारी, काठगोदाम
