हल्द्वानी: हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पर शारीरिक शोषण का आरोप
हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल हाईकोर्ट में तैनात एक महिला अधिवक्ता ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों अधिवक्ताओं को बुलाकर दो दिन में काउंसिलिंग से मामला सुलझाने को कहा है। शिकायतकर्ता महिला अधिवक्ता का आरोप है …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल हाईकोर्ट में तैनात एक महिला अधिवक्ता ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों अधिवक्ताओं को बुलाकर दो दिन में काउंसिलिंग से मामला सुलझाने को कहा है।
शिकायतकर्ता महिला अधिवक्ता का आरोप है कि वह वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करती थी। उसने वर्ष 2017 में शादी करने का प्रस्ताव दिया था। इस पर वह सहमत थी। इसके बाद अधिवक्ता ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है। शादी के लिए कहने पर उसने मारपीट भी की है। मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह का कहना है कि आरोपी से दो दिन में आपसी सुलह से मामला सुलझाने को कहा गया है। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
