हल्द्वानी: बनभूलपुरा वासियों ने रेलवे पर भूमि हथियाने का आरोप लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बस्ती पर रेलवे द्वारा विस्थापन के नोटिस जारी करने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें रेलवे की कार्रवाई को अवैधानिक और अमान्य बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही रेलवे पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भूमि …

हल्द्वानी,अमृत विचार। बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बस्ती पर रेलवे द्वारा विस्थापन के नोटिस जारी करने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें रेलवे की कार्रवाई को अवैधानिक और अमान्य बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही रेलवे पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भूमि प्लान को आधार बना उक्त भूमि को हथियाने का प्रयास कर रहा है।

जन सहयोग सेवा समिति के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने सोमवार को नोटिस के विरोध में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन हल्द्वानी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, नई बस्ती, इंदिरा नगर, कितवई नगर कॉलोनी के लोग शामिल थे। उन्होंने ज्ञापन में पूर्वोत्तर रेलवे का मालिकाना न होने, मालिकाना का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद रेलवे की कार्रवाई को अवैधानिक बताया। बताया कि उत्तराखंड शासन भी इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि यह क्षेत्र आबादी, नजूल और राजस्व भूमि वाला है।

कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे उत्तराखंड हाईकोर्ट के 10 जनवरी वर्ष 2017 के आदेश की आड़ लेकर भूमि पर अपना मालिकाना दावा करता है, जबकि उस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की आरे से उसी साल 18 जनवरी को रोक लगा दी गई थी। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि बस्ती में रहने वाले लोग दशकों से वहां बसे हैं और उक्त भूमि पर उनका मालिकाना हक बनता है। हैं। इस दौरान क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

संबंधित समाचार