हल्द्वानी: अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के चौथे दिन अवैध तरीके से हुए स्थाई निर्माण सहित अतिक्रमणकारियों से साढ़े अठ्ठारह हजार का जुर्माना वसूला गया और कुल 33 चालान काटे गए। इस दौरान लोगों की अधिकारियों से नोक- झोंक भी हुई। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद चल रही है। सोमवार …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के चौथे दिन अवैध तरीके से हुए स्थाई निर्माण सहित अतिक्रमणकारियों से साढ़े अठ्ठारह हजार का जुर्माना वसूला गया और कुल 33 चालान काटे गए। इस दौरान लोगों की अधिकारियों से नोक- झोंक भी हुई।

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद चल रही है। सोमवार को दोपहर दो बजे से शुरु हुए अभियान के तहत सबसे पहले कोतवाली के पास लगे ठेले और फडों को हटवाया गया। सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से दुकानदारों द्वारा रखे सामान को जब्त कर लिया गया। इसके बाद विभागीय इंफोर्समेंट टीम ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में सड़कों के किनारे टीन सेड में लगे ठेलों को हटवाया और टीन सेड को जब्त कर लिया। विभागीय कार्यवाई के दौरान कुल 18500 का जुर्माना वसूला गया। दुकानों पर गंदगी पाए जाने पर छह का चालान किया गया और शेष 26 दुकानदारों और फड़ व्यापारियों द्वारा अवैध निर्माण कराए जाने पर चालान काटा गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।
—————
सरकारी गाड़ियों से लगा जाम
नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे जेसीबी और ट्रैक्टर, ट्रॉलियों के सड़क पर खड़े होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान लगभग आधे घंटे गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा। बाद में विभागीय अधिकारियों के आने पर जाम खुलवाया गया।

संबंधित समाचार