हल्द्वानी: रिक्शा स्टैंड पर हो रहा दुकानों का अतिक्रमण
हल्द्वानी,अमृत विचार। सार्वजनिक संपित्तियों पर अवैध रुप से अतिक्रमण करने का सिलसिला पूरी तरह से नही थम पा रहा है। विभागीय सख्ती के बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेस अस्पताल के बाहर दशकों से स्थित रिक्शा स्टैंड की भूमि पर अवैध रूप से दूकानों का निर्माण कर संचालित किया …
हल्द्वानी,अमृत विचार। सार्वजनिक संपित्तियों पर अवैध रुप से अतिक्रमण करने का सिलसिला पूरी तरह से नही थम पा रहा है। विभागीय सख्ती के बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेस अस्पताल के बाहर दशकों से स्थित रिक्शा स्टैंड की भूमि पर अवैध रूप से दूकानों का निर्माण कर संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा स्टैंड के आस-पास ठेले और फड़ व्यापिरयों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण की तैयारियां कि जा रही हैं। तिपहिया रिक्शा ऑनर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष महबूब अली ने नगर आयुक्त को शिकायत पत्र देकर अवैध अतिक्रमण तत्काल रूकवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने महबूब अली ने बताया की दो दशकों पूर्व से ही तिपहिया रिक्शा स्टैंड का संचालन यूनियन द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम के अंर्तगत इस भूमि की देख रेख की जाती है। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों पर सांठ-गांठ कर निर्माण कराने का आरोप लगाया। कहा की जल्द से ज्ल्द अतिक्रमण नही हटाने पर उच्च स्तरीय कार्यवाई की जाएगी। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया की स्टैंड पर अतिक्रमण की सूचना मिली है, इसकी जांच कराकर कार्यवाई की जाएगी।
