हल्द्वानी: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली 13 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं लग पाया टीका
हल्द्वानी,अमृत विचार। जनपद में तीनों सेंटरों पर कुल 13 महिलाएं टीकाकरण के लिए अयोग्य पाईं गईं। इनमें चार महिलाएं गर्भवती और पांच स्तनपान कराने वाली महिला थीं, इसलिए उन्हें कोरोना का टीका नहीं लग सका। मेडिकल कॉलेज में दो स्तनपान कराने वाली महिलाएं व दो गर्भवती, महिला अस्पताल हल्द्वानी में पांच स्तनपान कराने वाली महिलाएं …
हल्द्वानी,अमृत विचार। जनपद में तीनों सेंटरों पर कुल 13 महिलाएं टीकाकरण के लिए अयोग्य पाईं गईं। इनमें चार महिलाएं गर्भवती और पांच स्तनपान कराने वाली महिला थीं, इसलिए उन्हें कोरोना का टीका नहीं लग सका।
मेडिकल कॉलेज में दो स्तनपान कराने वाली महिलाएं व दो गर्भवती, महिला अस्पताल हल्द्वानी में पांच स्तनपान कराने वाली महिलाएं व दो गर्भवती और बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में दो स्तनपान कराने वालीं महिलाओं को टीकाकरण की प्रक्रिया से फिलहाल बाहर कर दिया। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बच्चों, गर्भवती और स्तनपान करा रही महिलाओं को कोरोना का टीका नहीं लगाया जा रहा है। इसके साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगाया जाएगा।
अपर चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी टीका नहीं लगेगा क्योंकि दोनों वैक्सीन के विभिन्न चरणों के परीक्षण में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को शामिल नहीं किया गया था।
————-
गुरुवार और शुक्रवार को यहां बनेंगे बूथ
राजकीय मेडिल कॉलेज पीसीआई, राजकीय मेडिकल कॉलेज एनाटॉमी, महिला अस्पताल हल्द्वानी, जीबी पंत अस्पताल नैनीताल
बेस और मोटाहल्दू में 28 को लगेगा टीका
बेस अस्पताल हल्द्वानी और पीएचसी मोटाहल्दू में 25 जनवरी और 28 जनवरी को टीका लगाया जाएगा।
