IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान स्टीव स्मिथ को किया रिलीज, संजू सैमसन को टीम की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र से पहले अपने कप्तान स्टीव स्मिथ के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है। राजस्थान ने स्टीव स्मिथ की जगह भारत के संजू सैमसन को टीम का कप्तान चुना है। स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल …

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र से पहले अपने कप्तान स्टीव स्मिथ के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है। राजस्थान ने स्टीव स्मिथ की जगह भारत के संजू सैमसन को टीम का कप्तान चुना है। स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी। स्मिथ ने सभी 14 लीग मैच खेले और 311 रन बनाये। टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हुई।

टीम के एक सूत्र ने कहा,” स्मिथ का करार अक्टूबर 2020 तक का था जो बढ़ाया नहीं गया।” आईपीएल 2018 से पहले रॉयल्स ने सिर्फ स्मिथ को टीम में बरकरार रखा था और 12.5 करोड़ रूपये का करार किया था। उन्हें कप्तान भी बनाया गया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया में हाल ही में हुई श्रृंखला में स्मिथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

संबंधित समाचार