लखनऊ: रोडवेज के चालक परिचालक ने दी चक्का जाम की धमकी
लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज बसों में सीटों की क्षमता के अनुसार 50 फीसदी यात्रियों का होना जरूरी है। इससे कम यात्री बस में होने पर चालक परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिलेगा। निगम प्रशासन के इस आदेश के विरोध में ड्राइवर कंडक्टरों ने चक्का जाम करने की धमकी दी है। लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक …
लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज बसों में सीटों की क्षमता के अनुसार 50 फीसदी यात्रियों का होना जरूरी है। इससे कम यात्री बस में होने पर चालक परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिलेगा। निगम प्रशासन के इस आदेश के विरोध में ड्राइवर कंडक्टरों ने चक्का जाम करने की धमकी दी है।
लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपे गए नोटिस में प्रति बस 50 फीसदी यात्री लोड फैक्टर की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की गई है। संविदा चालक परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैशलेंद्र सिंह व क्षेत्रीय मंत्री आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री लोड फैक्टर कम होने के नाम पर बस कंडक्टरों के वेतन से कटौती की जा रही है। जबकि यह नियम नियमित चालक परिचालकों पर नहीं लागू है। ऐसे में कोरोना काल और ठंडक में यात्रियों की कमी का खामियाजा संविदा के बस कंडक्टर क्यों भुगते? इन्हीं सवालों के साथ जिस दिन वेतन में कटौती होगी उसी दिन विरोध करते हुए कार्यबहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
