हल्द्वानी: वहीं पुराना तेरा बहाना ऑफिस न आना…और ये कहना कोरोना का है ये जमाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी,अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के कुछ कर्मचारी इन दिनों कोविड महामारी का बहाना बनाकर अपने काम करने से बच रहे हैं। ड्यूटी के दौरान भी वह अपने निर्धारित जगह पर नहीं दिखाई देते, जिससे मरीज, तीमारदारों के साथ ही अस्पताल प्रशासन को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल …

 हल्द्वानी,अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के कुछ कर्मचारी इन दिनों कोविड महामारी का बहाना बनाकर अपने काम करने से बच रहे हैं। ड्यूटी के दौरान भी वह अपने निर्धारित जगह पर नहीं दिखाई देते, जिससे मरीज, तीमारदारों के साथ ही अस्पताल प्रशासन को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने इसे लेकर ऐसे कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है।

एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने कोविड महामारी का बहाना बनाकर ड्यूटी करने से बच रहे इसे लेकर सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर कहा कि कुछ कर्मचारी समय से पहले या समय से बाद में काम पर आ रहे हैं। साथ ही कुछ अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। ऐसे में अन्य पर काम का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई कर्मचारी मौके पर तैनात नहीं मिला तो उसके खिलाफ अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार