हल्द्वानी: एक दिन की सीएम बनेंगी सृष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। हरिद्वार की बेटी सृष्टि एक दिन का सीएम बन निभाएंगी जिम्मेदारी। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, हरिद्वार निवासी सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की सीएम बनेंगी। उन्हे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून में बाल सभा सत्र के दौरान एक दिन के लिए उत्तराखंड का सीएम बनाएंगे। सृष्टि के सामने सभी विभागीय …

हल्द्वानी,अमृत विचार। हरिद्वार की बेटी सृष्टि एक दिन का सीएम बन निभाएंगी जिम्मेदारी। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, हरिद्वार निवासी सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की सीएम बनेंगी। उन्हे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून में बाल सभा सत्र के दौरान एक दिन के लिए उत्तराखंड का सीएम बनाएंगे। सृष्टि के सामने सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग के कार्यों का प्रजेंटेशन देंगे। रविवार को बाल विधानसभा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी। यह बाल विधानसभा तीन साल में एक बार आयोजित की जाती है। बाल विधानसभा में हर तीन वर्ष में बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। इस बार बाल विधानसभा में मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी को बनाया जाएगा। सृष्टि खुद बाल विभाग का प्रजेंटेशन देंगी।

सृष्टि ग्राम दौलजपुर की छात्रा हैं और रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज की बीएससी एग्रीकल्चर की 7वें सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनके पिता प्रवीण पुरी की एक छोटी सी दुकान है और मां सुधा एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2018 में, सृष्टि को उत्तराखंड में बाल सभा के कानून निर्माता के रूप में चुना गया था। 2019 में, वह लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व में भाग लेने के लिए थाईलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर चुकी हैं।

सृष्टि का कहना है कि एक दिन का सीएम बनने के बाद वह विभागों की समीक्षा करेंगी। प्रजेंटेशन देखने के बाद उन्हें अपना सुझाव देंगी। उनका फोकस बालिका सुरक्षा और उनके उत्थान से जुड़े मुद्दों पर होगा।

संबंधित समाचार