हल्द्वानी: पानी को लेकर अधिशासी अभियंता को अल्टीमेटम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पीलीकोठी क्षेत्र के इंजीनियर्स इन्क्लेव कालोनी के लोगों ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में हल्द्वानी जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का घेराव किया। इस दौरान कालोनीवासियों का कहना था कि कालोनी में बीते डेढ़ महीने से पानी की एक बूंद तक नहीं आयी है। इससे पहले भी …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पीलीकोठी क्षेत्र के इंजीनियर्स इन्क्लेव कालोनी के लोगों ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में हल्द्वानी जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का घेराव किया। इस दौरान कालोनीवासियों का कहना था कि कालोनी में बीते डेढ़ महीने से पानी की एक बूंद तक नहीं आयी है। इससे पहले भी जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि तीन दिन के अंदर अगर कालोनी में पानी की सुचारू रूप आपूर्ति नहीं होती है तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। इस पर अधिशासी अभियंता श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया है कि संबंधित जगह में दो इंच का नई पाइप लाइन प्रस्तावित की गयी है और तीन दिन में पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इस अवसर पर रवि शर्मा, बिशंबर कांडपाल, ओम प्रकाश पाल, पंकज गोयल, प्रेमा जोशी, गीता पांडे, हर्षिता, आलोक पोखरिया, मुकुल चौधरी, लक्ष्मी गोयल, बाबी अरोड़ा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार