चिली में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। चिली के दक्षिणी शेटलैंड द्विप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है। रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 7 मापी गयी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के डाटा के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 11:36 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र दक्षिण …

मॉस्को। चिली के दक्षिणी शेटलैंड द्विप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है। रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 7 मापी गयी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के डाटा के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 11:36 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र दक्षिण शेटलैंड द्विप के पास 7.8 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

अभी तक फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। चिली ने भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है और सैन्य ठिकाने को खाली करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार