टेस्ट सीरीज के लिए भारत रवाना हुए बेन स्टोक्स, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। स्टोक्स ने फ्लाइट के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर जानकारी दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से चेन्नई में होगी। टेस्ट सीरीज के …

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। स्टोक्स ने फ्लाइट के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर जानकारी दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से चेन्नई में होगी। टेस्ट सीरीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘जल्द मिलता हूं इंडिया।

बेन स्टोक्स भारत पहुंचने के बाद अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा करेंगे। बेन स्टोक्स पिछले कई सालों से आईपीएल खेल रहे हैं और वह भारत के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। स्टोक्स अच्छी फॉर्म में भी हैं। इंग्लैंड की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 5 फरवरी से चेन्नई में होगा।  भारत और इंग्लैंड के बीच शुरुआती दो टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुरू के दो टेस्ट मैचों के लिए गुरुवार को 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसमें 6 रिजर्व खिलाड़ी शामिल हैं।

पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:
जो रूट, जोफ्रा आर्चर, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउले, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स।

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

संबंधित समाचार