हल्द्वानी: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री से अभद्रता, दो पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। ग्रामीणों का पक्ष लेना भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री को महंगा पड़ गया। अगले दिन परिचितों को छोड़ने जाने पर उनकी कार को रोक दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी। इसके साथ ही आरोपी रायफल निकाल लाये। बाद में पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी गयी। पुलिस ने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। ग्रामीणों का पक्ष लेना भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री को महंगा पड़ गया। अगले दिन परिचितों को छोड़ने जाने पर उनकी कार को रोक दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी। इसके साथ ही आरोपी रायफल निकाल लाये। बाद में पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन चंद्र पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को लामाचौड़ के एक गांव में सड़क खोदी जा रही थी। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंच उन्होंने न्याय की बात कहते हुए सड़क खोदने का विरोध किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह अपनी गाड़ी से दो परिचितों को छोड़ने पुरनपुर कुमटिया गये हुए थे। इस दौरान निहाल नदी की ओर रेता ले जा रहे ट्रैक्टर से बसंत सिंह ( नंदू ) व जगदार सिंह (जगर) ने अभद्रता करते हुए धमकी देना शुरू कर दिया।

रोकने पर आरोपी घर से रायफल निकाल कर ले आये। इस दौरान किसी तरह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री वहां से निकले। बाद में पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार