वरुण धवन ने शेयर की शादी की पहली झलक, खूबसूरत लग रहे है दूल्हा-दुल्हन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें खुद वरुण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। View this …

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें खुद वरुण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें  शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जिंदगीभर का प्यार ऑफिशियल हो गया।’ इन तस्वीरों में वरुण और नताशा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

वहीं वरुण धवन अपनी हल्दी सेरेमनी की भी कुछ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी हैं। वरुण धवन को हल्दी लगी है और वह आंखों पर चश्मा लगाए सुपरमैन की तरह पोज कर रहे हैं।

बता दे कि शादी का वेन्यू अलीबाग के द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में रखा गया था। वरुण और नताशा की लवस्टोरी बी टाउन में सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। नताशा, वरुण संग पढ़ा करती थीं। दोनों पढ़ाई खत्म होने बाद दोबारा मिले थे और फिर दोनों को प्यार हो गया। कई सालों तक इस रिश्ते को छुपाने के बाद वरुण ने कुबूल किया था कि वह और नताशा रिश्ते में हैं।

संबंधित समाचार