हल्द्वानी: राम के नाम पर दिया एक लाख का दान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर नैनीजाल जिले के रामगढ़ गांव में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में श्रीराम मंदिर बनाने को लेकर रामगढ़ निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने एक लाख रुपये की धनराशि का सहयोग किया है। इस दौरान संस्था …

हल्द्वानी,अमृत विचार। अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर नैनीजाल जिले के रामगढ़ गांव में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में श्रीराम मंदिर बनाने को लेकर रामगढ़ निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने एक लाख रुपये की धनराशि का सहयोग किया है।

इस दौरान संस्था के सह-अभियान प्रमुख पूर्व सैनिक कुंदन सिंह चिलवाल ने बताया कि सतखोल रामगढ़ निवासी और 82 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश पाठक की ओर से एक लाख रुपये का सहयोग किया गया है। इस पर हेमराज नयाल, हरेंद्र बिरोड़िया, दीपक, कैलाश तिवारी का भी जोरदार स्वागत किया।

संबंधित समाचार