मुरादाबाद : तमंचे के बल पर घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, एसएसपी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मैनाठेर क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नानकार निवासी एक ग्रामीण ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है। ग्रामीण का कहना था कि डींगरपुर में उसकी परचून की दुकान है। जिस कारण वह पूरे दिन गांव से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मैनाठेर क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नानकार निवासी एक ग्रामीण ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है। ग्रामीण का कहना था कि डींगरपुर में उसकी परचून की दुकान है। जिस कारण वह पूरे दिन गांव से बाहर रहता है। इसके अलावा गांव बाहर उसका मकान है, जो खुला हुआ है। 18 जनवरी को उसकी सोलह साल की बेटी घर में अकेली थी।

आरोप है कि तभी गांव का अनस उसके घर में घुस आया और बुरी नीयत से बेटी को दबोच लिया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो तमंचा दिखाकर उसे धमकाया। दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।

ग्रामीण के अनुसार घर आने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी लेकिन लोकलाज के डर से उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। 22 जनवरी को वह अपने मकान की दीवार बनवा रहा था। आरोप है कि तभी अनस अपने परिजनों के साथ मौके पर आया और दीवार बनाने का विरोध करने लगा। इंकार करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आई पत्नी को भी लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण आए तो वह धमकाते हुए फरार हो गए। एसएसपी ने मैनाठेर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार