हल्द्वानी: तीन माह के वेतन की मांग, आमरण अनशन की चेतावनी
हल्द्वानी,अमृत विचार। हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर इन्वायरमेंट इकोलॉजी एंड डेवलेपमेंट के कर्मचारियों ने सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने तीन माह के वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। बैठक के दौरान कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने संस्था …
हल्द्वानी,अमृत विचार। हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर इन्वायरमेंट इकोलॉजी एंड डेवलेपमेंट के कर्मचारियों ने सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने तीन माह के वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
बैठक के दौरान कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने संस्था को वर्ष 2017 में एक नोटिस दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2020 में एक बार फिर श्रम न्यायालय की ओर से पत्र भेजा गया। इसके बावजूद भी कोई उत्तर नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से उनके तीन माह के वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है तो अब आमरण अनशन दिया जाएगा। आमरण अनशन को लेकर एक पत्र सोमवार को देहरादून महिला आयोग को भेज दिया गया है।
