बरेली: सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद, यात्री ने तोड़ दिए बस के शीशे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम की रुद्रपुर डिपो की बस में सीट को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक महिला यात्री के साथी ने बस का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। रुद्रपुर डिपो की बस संख्या यूके 18 पीए 0369 मंगलवार को …

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम की रुद्रपुर डिपो की बस में सीट को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक महिला यात्री के साथी ने बस का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

रुद्रपुर डिपो की बस संख्या यूके 18 पीए 0369 मंगलवार को रुद्रपुर से बदायूं जा रही थी। दो महिला यात्रियों ने बरेली के लिए टिकट ली। साथ मे बच्चा होने की वजह से ढाई टिकट लिया। इस पर कंडक्टर ने एक सवारी और सीट पर बैठाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई।

महिला यात्री ने किसी को कॉल करके बुला लिया और उस युवक ने पत्थर मार दिए। इससे साइड शीशा और फ्रंट शीशा टूट गया। इसमें यात्री राजू, उनका बेटा शिवा और रूबी गुप्ता घायल होने बच गए। सिर में कांच लग गयी।

इस बारे में बस परिचालक पवन कुमार और चालक रिंकू सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला यात्री को हिरासत में ले लिया और शीशा तोड़ने वाले युवक के बारे में पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार