हल्द्वानी: पैरामेडिकल कोर्स के लिए 13 छात्रों को मिला प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स को मान्यता मिलने के बाद कुल 13 छात्र-छात्राओं को नए कोर्सों के लिए प्रवेश मिला है। सोमवार और बुधवार को हुई प्रवेश प्रक्रिया में बीएमएलटी में आठ, बीएमआरआईटी में तीन और बीएससी इन ओटी कोर्स में दो छात्रों ने प्रवेश लिया। मालूम हो कि हेमवती …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स को मान्यता मिलने के बाद कुल 13 छात्र-छात्राओं को नए कोर्सों के लिए प्रवेश मिला है। सोमवार और बुधवार को हुई प्रवेश प्रक्रिया में बीएमएलटी में आठ, बीएमआरआईटी में तीन और बीएससी इन ओटी कोर्स में दो छात्रों ने प्रवेश लिया।

मालूम हो कि हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय उत्तराखंड की ओर से पैरामेडिकल की 90 सीटों के संचालन हेतु अनुमति दी गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से काउंसिलिंग किए जाने के बाद 24 सीटों में छात्र-छात्राओं को संस्थान में प्रवेश लेने हेतु सीटों का आवंटन किया गया। जिसके बाद प्रवेश प्रक्रिया का चरण शुरू किया गया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में पैरामेडिकल के स्नातक कोर्स शुरू होने से उत्तराखंड राज्य के छात्र-छात्राओं को राजकीय दरों में पैरामेडिकल की शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। प्रवेश प्रक्रिया में कोर्डिनेटर डॉ. एके सिंह, डॉ. एके सिन्हा, हरि मोहन उपाध्याय, पूरन तिवारी, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार