हल्द्वानी: लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो रही परिवहन निगम की आमदनी, 13 लाख रोजाना का लक्ष्य
हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोनो काल की शुरुवात से ही नुकसान की मार झेल रहे परिवहन निगम अभी तक घाटे की भरपाई नहीं कर सका है। रोजाना चार से छह लाख का घाटे में चल रही काठगोदाम डिपो को 13 लाख रोजाना का लक्ष्य दिया गया है। जबकि इसके सापेक्ष विभाग को सिर्फ 8 – 9 लाख …
हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोनो काल की शुरुवात से ही नुकसान की मार झेल रहे परिवहन निगम अभी तक घाटे की भरपाई नहीं कर सका है। रोजाना चार से छह लाख का घाटे में चल रही काठगोदाम डिपो को 13 लाख रोजाना का लक्ष्य दिया गया है। जबकि इसके सापेक्ष विभाग को सिर्फ 8 – 9 लाख की ही आमदनी हो रही है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कोरोना काल में लॉकडाउन लगने के कारण बसों का संचालन पुरी तरह से रोक दिया गया था। दोबारा से बसों के संचालन के बाद अभी तक संतोष जनक मुनाफा नही हो रहा है। कारण यह है कि दिसंबर माह तक ठंड कम रही और त्योहारों का भी सीजन चलता रहा। ऐसे में बसों में भी पर्याप्त सवारियों की संख्या रही। जबकि वर्तमान में डिपों से भवाली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, लखनऊ, बरेली आदि जगहों को जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या भी पर्याप्त नही हो पा रही है। फिलहाल ठंड के सीजन में यात्रियों की तादात कम है और त्योहारों का सीजन भी नही है लिहाजा यात्रियों की तादात में अभी इजाफा होने की उम्मीद कम है।
सहायक क्षेत्रिय महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में मुख्यालय द्वारा रोजाना 13 लाख का काठगोदाम डिपो के लिए निर्धारित किया गया है। इसे पूरा करने के लिए डिपो के चालको और परिचालकों को कहा गया है। साथ ही रुट के सभी बस स्टेशनों पर बसों को रोकने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं।
