हल्द्वानी: अब निजी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भी लगाई जाएगी वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए बूथ बढ़ा दिए गए हैं। शुक्रवार से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही अब निजी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए नैनीताल जिले में कुल 13 केंद्रों पर 15 बूथ बनाए गए हैं। इनमें हल्द्वानी में नौ केंद्र चिन्हित किए …

अमृत विचार, हल्द्वानी। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए बूथ बढ़ा दिए गए हैं। शुक्रवार से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही अब निजी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए नैनीताल जिले में कुल 13 केंद्रों पर 15 बूथ बनाए गए हैं। इनमें हल्द्वानी में नौ केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

जिनमें सात निजी अस्पताल शामिल हैं। इससे पहले तक केवल सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों को ही वैक्सीनेट किया जा रहा था। पहले चरण में टीकाकरण के लिए हल्द्वानी के 3175 स्वास्थ्य कर्मी चिन्हित किए गए हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि टीकाकरण के लिए नौ बूथ और बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को कुल 15 साइट्स पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही टीकाकरण से छूट रहे लोगों का भी नई लिस्ट में नाम शामिल किया जा रहा है।

यहां होगा टीकाकरण

राजकीय मेडिकल कॉलज और पाल नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में दो टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा पीएचसी मोटाहल्दू, पीएचसी दौलतपुर, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, बेस अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडे नैनीताल शामिल हैं। इसके अलावा हल्द्वानी के शंकर अस्पताल, तिवारी मेटरनिटी होम, विवेकानंद, मैट्रिक्स, बॉम्बे और कृष्णा अस्पताल में टीकाकरण होंगे।

गुरुवार को 444 लाभार्थियों को लगा टीका

जिले में गुरुवार को छह स्वास्थ्य केंद्रों में 631 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना था, लेकिन 444 लाभार्थी ही बूथ पर टीका लगाने पहुंचे। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज में 115 में से 80, बेस अस्पताल हल्द्वानी में 123 में से 100, पीएचसी लालकुआं में 99 में से 70, पीएचसी मोटाहल्दू में से 88 में से 60, सीएचसी गरमपानी में 94 में से 62 और सीएच रामनगर में 112 में से 72 लोगों को टीका लगाया गया।

संबंधित समाचार