हल्द्वानी: पुलिस ने सरार्फा दुकानों पर चलाया ऑपरेशन गोल्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर जिले के 14 कोतवाली-थाना क्षेत्रों की सरार्फा दुकानों पर ऑपरेशन गोल्ड चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाने, सही रखरखाव के निर्देश दिए। कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने को कहा। इसके साथ ही हर संदिग्ध खरीद-फरोख्त की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। अनियमितता …

हल्द्वानी,अमृत विचार। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर जिले के 14 कोतवाली-थाना क्षेत्रों की सरार्फा दुकानों पर ऑपरेशन गोल्ड चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाने, सही रखरखाव के निर्देश दिए। कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने को कहा। इसके साथ ही हर संदिग्ध खरीद-फरोख्त की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

पुलिस ने हल्द्वानी में सरार्फ की 79 दुकानों के साथ ही मल्लीताल, भवाली, लालकुआं, रामनगर कोतवाली के साथ ही तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, बेतालघाट, कालाढूंगी, मुखानी, बनभूलपुरा, काठगोदाम, चोरगलिया में सरार्फा दुकानों का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी दुकानदारों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाने के साथ ही सही रखरखाव को कहा। जिन दुकानों में सीसीटीवी नहीं पाए गए उन्हें भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दुकानदारों को सीसीटीवी का विजन प्रवेश द्वार की ओर भी करने को कहा गया।

संबंधित समाचार