बरेली: 31 मार्च तक श्रमिकों का करा लें पंजीकरण- स्वामी प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के श्रम व रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक सभी श्रमिकों का पंजीकरण हर हाल में पूरा कर लिया जाना चाहिए ताकि शासन की ओर से संचालित योजनाओं का फायदा पात्र व्यक्तियों तक …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के श्रम व रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक सभी श्रमिकों का पंजीकरण हर हाल में पूरा कर लिया जाना चाहिए ताकि शासन की ओर से संचालित योजनाओं का फायदा पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकरण और नवीनीकरण कार्य पर पूरा जोर देना होगा। इससे श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। सरकार रोजगार दिलाने की दिशा में बड़ा कार्य कर रही है। इसके लिए प्रशिक्षण भी आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए क्योंकि बहुत से पात्र श्रमिक हैं जो जानकारी के अभाव में योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाते हैं। इस पर जिम्मेदार अफसरों को ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा गांवों में जाकर शिविर लगाया जाना चहिए। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति सरकारी योजनाएं पहुंचेंगी। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हितों को ध्यान में रख कर परियोजना तैयार कर रही है। ऐसे में अधिकारियों का दायित्व है कि लोगों को इससे जोड़ें। इसके साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति का भी सही से प्रचार करने के निर्देश दिए। बैठक में उप श्रम आयुक्त अनुपमा गौतम, श्रम प्रर्वतन अधिकारी महीप सिंह, प्रियंका वर्मा मौजूद रहे।

मंत्री ने डीएम को लिखा पत्र, जमीन खाली कराने को कहा
बरेली। विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग के जिला उपाध्यक्ष आरेंद्र सिंह ने मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि आंवला के घिलौरी गांव में लोगों ने तालाब, बंजर भूमि और सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखते हुए कहा है कि वह गांव की जमीन का निरीक्षण करें और कब्जा होने पर वहां से जमीन को खाली कराएं। साथ ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई भी की जाए।

संबंधित समाचार