हल्द्वानी: किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रही बीजेपी – टिक्कू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। आप के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला समन्वयक समित टिक्कू ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ है। बीजेपी के लोग किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। बीजेपी के लोग चाहे दिल्ली हो, गाजीपुर बॉर्डर …

हल्द्वानी,अमृत विचार। आप के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला समन्वयक समित टिक्कू ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ है। बीजेपी के लोग किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। बीजेपी के लोग चाहे दिल्ली हो, गाजीपुर बॉर्डर हो या मुज्जफरनगर हो हर जगह किसानों को बदनाम करने के लिए उनके बीच शामिल होकर, इस आंदोलन को कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता किसानों के बीच भीड़ में शामिल हुए और उग्र प्रदर्शन में ये शामिल रहे।

टिक्कू ने आरोप लगाया कि लाल किले पर हमले में बीजेपी के लोग शामिल थे, सिंधु बॉर्डर पर भी बीजेपी के लोग शामिल थे जिससे साफ पता चलता इस आंदोलन को कुचलने के पीछे बीजेपी की साजिश है। बीजेपी ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए बिजली पानी तक काट दिया था ताकि किसान परेशान हो जाएं लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों को परेशान नहीं होने दिया और पानी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा ये किसानों का आंदोलन है जिसमें बीजेपी के लोग घुसकर किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली के कई आप नेता लगातार आंदोलन के दौरान किसानों से मिलने बॉर्डर पर पहुंचे। जबकि बीजेपी का कोई नेता, मंत्री किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान जसविन्दर सिंह, जसप्रीत सिंह, राजवीर सिंह, महेन्दर सिंह, दीप पाण्डे, रमेश कांडपाल, देवेश कुमार, सागर पाण्डे, रोहित सांगूडी, शबाब खान, प्रणय आहूजा आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार