हल्द्वानी: पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पर्यावरण मित्र से मारपीट के बाद से कार्य बहिष्कार कर रहे पर्यावरण मित्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। अभी तक मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। उधर शहर के सभी कालोनियों में कूडे़ के ढेर लगने से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण मित्र से …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पर्यावरण मित्र से मारपीट के बाद से कार्य बहिष्कार कर रहे पर्यावरण मित्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। अभी तक मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। उधर शहर के सभी कालोनियों में कूडे़ के ढेर लगने से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पर्यावरण मित्र से मारपीट के आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नही होने से गुस्साए पर्यावारण मित्रों ने उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले जम कर प्रदर्शन किया। शनिवार को सुबह लगभग दस बजे नगर निगम परिसर में दर्जनों पर्यावरण मित्रों ने एकत्र होकर पुलिस और विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया की तीन दिन पुर्व पर्यावरण मित्र राजेश पुत्र रामचंद्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया था। उस पर धारदार हथियारों से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया । बाद में उसने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई थी। इस मामले में तहरीर और पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाई अभी तक नही की है। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश लाला ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिराफ्तारी वास्तविक मामलों में नही होती तब तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।

शहर में जगह – जगह फैला रहा कूड़ा, नहीं पहुंची कूड़ा गाड़ियां
नगर के अनके कालोनियों और बस्तीयों में कूड़ा निस्तारण न होने से आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में चलने वाली कूड़ा गाड़ियों का संचालन कर्मीयों के प्रदर्शन के कारण रोक दी गई है। ऐसी स्थिती में घरों का कूड़ा खूले में डाला जा रहा है। मछली बाजार, इंद्रा नगर, छोटी रोड, एरोड्रम रोड और बद्री पुर सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में कूडे़ के ढेर लग गए है। स्थिती यह है कि कूड़ा ज्यादा होने के कारण सड़कों तक आ गया है और लोगों को वहां से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार