बरेली: 30 हजार रुपये को लेकर एआरटीओ कार्यालय में हंगामा, नौबत मारपीट तक पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एआरटीओ कार्यालय में शनिवार को 30 हजार रुपये को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। चार घंटों तक चले पूरे इस ड्रामे की वजह से कार्यालय में भगदड़ का माहौल बना रहा। बाद में किसी तरह से मामला निपटाया गया। आरटीओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को …

बरेली,अमृत विचार। एआरटीओ कार्यालय में शनिवार को 30 हजार रुपये को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। चार घंटों तक चले पूरे इस ड्रामे की वजह से कार्यालय में भगदड़ का माहौल बना रहा। बाद में किसी तरह से मामला निपटाया गया।

आरटीओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को दो फर्जी पत्रकार दोपहर को कार्यालय में आए और किसी की पुरानी गाड़ी की फिटनेस बनाने का दबाव बनाने लगे। जब फिटनेस को मना किया, तो वह कहने लगे कि उन्होंने 30 हजार रुपये की गाड़ी का बीमा करा लिया है, जो कि उस बाबू को देना होगा। आरोप तो यह भी है कि दोनो लोग कार्यालय में वसूली करने ही आए थे।

ममला जब आरआई मानवेंद्र प्रताप के पास पहुंचा, तो फर्जी पत्रकार वहां पर वीडियो बनाने लगे। मानवेंद्र ने बताया कि दोनों लोग बदतमीजी पर उतर आए थे। कार्यालय के दस्तावेज फाड़ने की भी कोशिश की। दस्तावेज बचाने के लिए ही उन्होंने दोनों को धक्का देकर कार्यालय से बाहर किया। वहीं, लोगों का कहना था कि इसी बीच मारपीट भी शुरू हो गई। एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों के खिलाफ तहरीर भी लिख ली थी। मगर किसी तरह से बाद में मामला निपटा दिया गया।

“दो फर्जी पत्रकार दोपहर कार्यालय में आकर गलत तरीके से फिटनेस कराने का दबाव बना रहे थे। नहीं कराने पर बीमे के 30 हजार रुपये मांग रहे थे। इस बात को लेकर काफी हंगामा बढ़ गया था। मगर बाद में वह निपट गया।” -अनिल गुप्ता, आरटीओ

संबंधित समाचार