काशीपुर: धमाके के साथ फटा केमिकल टैंक, दो की मौत
काशीपुर,अमृत विचार। धमाके के साथ फटे केमिकल टैंक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। ग्राम फतनपुर जहांगीरपुर डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी राहुल कुमार (30) पुत्र महाराज सिंह और ग्राम …
काशीपुर,अमृत विचार। धमाके के साथ फटे केमिकल टैंक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
ग्राम फतनपुर जहांगीरपुर डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी राहुल कुमार (30) पुत्र महाराज सिंह और ग्राम गुढा हस्तिनापुर मेरठ निवासी प्रताप (27) पुत्र रिचपाल सिंह मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में काम करते थे। एक सप्ताह से दोनों की रात्री डयुटी चल रही थी। शनिवार की रात करीब दस बजे दोनों डयुटी पर गए थे। दोनों पानी प्लांट (आरओ) में एचसीएल टैंक पर काम कर रहे थे। रात करीब सबा तीन बजे टैंक धमाके के साथ फट गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुए धमाके से फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सूर्या चौकी पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौंप दिया।
