हल्द्वानी: सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए करेगा भूख हड़ताल
हल्द्वानी,अमृत विचार। सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेगा। यह आंदोलन आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के विरोध में किया जा रहा है। आईएमए के सचिव डॉ. गौरव सिंघल ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सोमवार से …
हल्द्वानी,अमृत विचार। सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेगा। यह आंदोलन आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के विरोध में किया जा रहा है। आईएमए के सचिव डॉ. गौरव सिंघल ने इस बात की जानकारी दी है।
बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सोमवार से 14 फरवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल करेगा। बताया कि हल्द्वानी में दिन तय होने पर हड़ताल की जाएगी। तय दिन पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक डाक्टर अनशन करेंगे। कहा कि आयुष और मॉडर्न मेडिकल से गंभीर मरीज पर होने वाले रिएक्शन पर बिना रिसर्च किए सरकार ने सर्जरी की अनुमति दे दी। यदि एलोपैथिक सर्जरी में मरीज को आयुष का लेप लगाया गया तो मरीज की मौत भी हो सकती है। चिंता जताई कि मांगों को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन भी सौंपा भी गया , लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
