हल्द्वानी: इधर हड़ताल.. उधर शहर का बुृरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर में सफाई व्यवस्थाएं पर्यावरण मित्रों के हड़ताल के चलते पूरी तरह से ठप हो गई है। कई दिनों से स्वच्छता वाहनों का संचालन बंद होने के कारण लोगों को अनके दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम द्वारा अभी तक कोई उपाय नही निकाला …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर में सफाई व्यवस्थाएं पर्यावरण मित्रों के हड़ताल के चलते पूरी तरह से ठप हो गई है। कई दिनों से स्वच्छता वाहनों का संचालन बंद होने के कारण लोगों को अनके दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम द्वारा अभी तक कोई उपाय नही निकाला गया है। जिससे लोगों को राहत मिल सके। वहीं पर्यावरण मित्र राजेश के साथ मारपीट के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पर्यावरण मित्रों का हड़ताल पिछले पांच दिनों से लगातार जारी है।

सफाई व्यवस्थाएं नहीं होने से नगरवासियों को विवश होकर घरों में एकत्र होने वाला कूड़ा बाहर खुले में फेंकना पड़ रहा है। खाली प्लॉटों में कई दिनों से कूड़ा निस्तारण नही होने के कारण यहां भारी मांत्रा में कूड़े के ढेर लग गए हैं। गंदगी जमा होने के कारण संक्रामक बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है। कूड़ा जमा होने वाली वाली जगहों पर स्थिती यह है की कूड़े की अधिकता के कारण सड़कों तक फैलने लगा है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावारण मित्रों ने नगर निगम परिसर में जोरदार प्रर्दशन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन हडताल जारी रखा। महामंत्री सुनील चौधरी ने कहा की मारीपीट के आरोपियों के खिलाफ जब तक पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाई नही की जाती तब तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। निगम में प्रदर्शन के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजौर, शाखा जिलाध्यक्ष सुरेश लाल, शाखा अध्यक्ष विनय पाल, श्याम सुंदर, जगपाल, मनोज आदि सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह है हड़ताल की वजह
बीते 25 जनवरी को नगर में सफाई कर रहे पर्यावरण मित्र के साथ मारपीट की गई। क्षेत्र के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। पीडि़त द्वारा पुलिस को दिए तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला किया था। लेकिन घटना के दौरान वह मौके से किसी तरह अपनी जान बचा कर भाग निकला।

जल्द से जल्द नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए विभागीय तौर पर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं । वर्तमान स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तौर पर वार्डों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को सफाई का जिम्मा सौंपा जा रहा है।  – डॉ मनोज कांडपाल, नगर स्वास्थय अधिकारी, हल्द्वानी

संबंधित समाचार