हल्द्वानी: तमंचे की बट से हमला, बैंक कर्मी समेत दो गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। मामूली बात पर एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक कर्मी और मित्र पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी बैंक कर्मी तनुज बिष्ट के अनुसार 31 …

हल्द्वानी,अमृत विचार। मामूली बात पर एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक कर्मी और मित्र पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी बैंक कर्मी तनुज बिष्ट के अनुसार 31 जनवरी की शाम वह कार द्वारा अपने मित्र अतुल के साथ भुजियाघाट से हल्द्वानी आ रहे थे। रानीबाग के टूटा पहाड़ के पास उन्हें एक अन्य मित्र मिल गए। वह कार रोककर अपने मित्र से बात कर रहे थे। तभी हल्द्वानी की ओर से आई एक कार सवार पांच युवक नीचे उतरे और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि लालमणि नवाड़ निवासी आरोपी दीपक खोलिया ने उन्हें तमंचे की बट से पीटा।

जबकि आरोपी सूरज, रोहित, दीपू बोरा, किशोर ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा। बीचबचाव करने पर अतुल पर भी हमला किया। इसमे तनुज के दांयी आंख पर गंभीर चोट आई। जबकि अतुल के सिर पर चोट आई। राहगीरों के मौके पर जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। घायल बेस अस्पताल पहुंचे। जहां से एसटीएच रेफर कर दिया गया। मेडिकल के साथ पीड़ित पक्ष ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार