हल्द्वानी: फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी
हल्द्वानी,अमृत विचार। काठगोदाम क्षेत्र में एक विवाहिता का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा है। विवाहिता की बड़ी बहन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला …
हल्द्वानी,अमृत विचार। काठगोदाम क्षेत्र में एक विवाहिता का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा है। विवाहिता की बड़ी बहन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
काठगोदाम क्षेत्र की एक महिला के अनुसार उसकी छोटी बहन के रिश्ते की बात एक युवक से हुई थी। लेकिन इस पर रजामंदी नहीं बन पाई। इस बीच युवक ने उसकी बहन के कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। आरोपी ने महिला के मोबाइल पर उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल किया। बात नहीं मानने पर परिवार को जान से धमकी दी। थाना पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
