हल्द्वानी: बहुत देख ली अब कांग्रेस-बीजेपी की सरकार: गौतम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस-भाजपा का बहुत शासनकाल देख लिया लेकिन इस बार बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) की बारी है। प्रदेश में बीएसपी तीसरी ताकत के रूप में सामने आएगी। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बीएसपी ने कमर कसते हुए पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। यह बात बीएसपी के प्रदेश …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस-भाजपा का बहुत शासनकाल देख लिया लेकिन इस बार बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) की बारी है। प्रदेश में बीएसपी तीसरी ताकत के रूप में सामने आएगी। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बीएसपी ने कमर कसते हुए पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। यह बात बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कही।

प्रदेश अध्यक्ष गौतम ने कहा कि प्रदेश में जब जनता कांग्रेस से त्रस्त हुई तो भाजपा को शासन करने का मौका मिला। भाजपा से त्रस्त होने पर फिर कांग्रेस आई। ऐसे में प्रदेश में बार-बार कांग्रेस और भाजपा का ही शासन रहा। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार हो उसने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। कहा कि भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी के बाद किसान आंदोलन ने जनता को पूरी तरह त्रस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती का कार्यकाल देखा है। ऐसे में अब जनता बहुजन समाजवादी पार्टी से जुड़ रही है। इसके साथ ही बीएसपी अपने बूथ स्तर पर बैठक और कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके।

वादों-जुमलों की सरकार कांग्रेस-भाजपा
हल्द्वानी। प्रदेश अध्यक्ष गौतम ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सिर्फ वादों व जुमलों की सरकार हैं। इन दोनों सरकार ने प्रदेश में बहुत शासन चला लिया और जनता को सिर्फ वादों-जुमलों के बीच ही घुमाते रहे लेकिन अब जनता इन दोनों पार्टी को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने तीसरा विकल्प बीएसपी है और अबकी बार बीएसपी की सरकार बनेगी।

संबंधित समाचार