लखनऊ: महीनों ड्यूटी से गायब रहने वाले संविदा कर्मी हटाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन​ निगम में महीनों ड्यूटी से गायब रहने वाले संविदा कर्मियों की खैर नहीं। बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी उनका जबाव नहीं देने वाले ऐसे आधा दर्जन संविदा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया है। क्योंकि इनके ड्यूटी नहीं करने से बसें खड़ी रह जाती थीं। यात्रियों को बस के …

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन​ निगम में महीनों ड्यूटी से गायब रहने वाले संविदा कर्मियों की खैर नहीं। बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी उनका जबाव नहीं देने वाले ऐसे आधा दर्जन संविदा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया है। क्योंकि इनके ड्यूटी नहीं करने से बसें खड़ी रह जाती थीं। यात्रियों को बस के लिए रूट पर काफी इंतजार करना पड़ता था। साथ ही इससे रोडवेज को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था।

यह कार्रवाई उपनगरीय डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के रिपोर्ट पर की गई है। डिपो के एआरएम काशी प्रसाद बताते हैं कि एक-एक साल गायब रहने वाले संविदा कंडक्टरों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है। इनमें संविदा बस कंडक्टर नीरज कुमार शुक्ला, शिवेंद्र सिंह, रवि गुप्ता व सुनील कुमार यादव शामिल हैं। इसके अलावा कई ऐसे परिचालक है जिनके नाम संविदा सूची से अलग कर दिया गया है। इन संविदा कर्मियों की धरोहर धनराशि जब्त करते हुए संविदा समाप्त कर दी गई।

कई और संविदा कंडक्टर रडार पर
लंबी छूटी पर गए कई संविदा कर्मी आज तक लौटे ही नहीं। ऐसे संविदा कर्मी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के रडार पर है। उन्हें अंतिम बार नोटिस भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे तो संविदा की नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

संबंधित समाचार