अयोध्या: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और नवजात बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर बैठी महिला और बच्ची नीचे गिरकर ट्रक की चपेट में आ गईं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के …

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर बैठी महिला और बच्ची नीचे गिरकर ट्रक की चपेट में आ गईं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बुधवार की शाम सोहावल चौराहा से रौनाही थाने की ओर युवक सचिन शर्मा संग अर्चना 32 वर्ष निवासी रंजीत का पुरवा रानी बाजार और नवजात बच्ची बाइक पर बैठ कर जा रही थी। इस दौरान गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से नवजात बच्ची सहित महिला ट्रक के चक्के के नीचे आ गयी और मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।

बाइक सवार युवक सचिन शर्मा इस हादसे में बच गया। महिला यहां अपने रिश्तेदार के घर आयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। रौनाही थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

संबंधित समाचार