हल्द्वानी: नैनीताल,मुक्तेश्वर में बर्फबारी के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल और मुक्तेश्वर समेत कुमाऊं भर में कुछ मौसम स्टेशनों में गुरुवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कुमाऊं में बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसा गुरुवार तक बने रह सकता …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल और मुक्तेश्वर समेत कुमाऊं भर में कुछ मौसम स्टेशनों में गुरुवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कुमाऊं में बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसा गुरुवार तक बने रह सकता है। वहीं, बुधवार को गढ़वाल क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश हुई है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार रात से गढ़वाल में मौसम में बदलाव हुआ है और बुधवार को कुछ मौसम स्टेशनों में हल्की बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर कुमाऊं में देखने को मिलेगा। ऐसे में गुरुवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत नैनीताल और मुक्तेश्वर में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बुधवार यानी आज रात से लेकर गुरुवार तक नैनीताल और मुक्तेश्वर में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस बार शीतकाल में प्रदेश में बारिश बेहद कम हुई है। पांच वर्ष में पहली बार अक्टूबर से जनवरी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 71 फीसद कम रहा है। उच्च हिमालय को छोड़ दें तो प्रदेश में पांच जनवरी के बाद से हिमपात भी नहीं हुआ है। बताया कि पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और शाम भले ही सर्द हो, लेकिन दोपहर में अधिकतम तापमान के बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, शाम से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

संबंधित समाचार