हल्द्वानी: स्टैंडर्ड बिलिंग डाक्यूमेंट को निरस्त करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नेशनल कार्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंजीनियर्स एंड इम्प्लाईज के देशव्यापी आह्वान के क्रम में बुधवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने एक दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। वहीं, अपनी मांगों को लेकर इंजीनियर्स ने मुख्य अभियंता वितरण को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इंजीनियर्स ने बिजली संशोधन बिल 2020 व विद्युत …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नेशनल कार्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंजीनियर्स एंड इम्प्लाईज के देशव्यापी आह्वान के क्रम में बुधवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने एक दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। वहीं, अपनी मांगों को लेकर इंजीनियर्स ने मुख्य अभियंता वितरण को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान इंजीनियर्स ने बिजली संशोधन बिल 2020 व विद्युत वितरण के निजीकरण के लिए लाए जा रहे स्टैंडर्ड बिलिंग डाक्यूमेंट (एसबीडी) को निरस्त किया जाने, राज्य के तीनों ऊर्जा निगम का एकीकरण कर उत्तराखंड राज्य विद्युत परिषद का गठन करने, सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नियमित पदों पर नियमित भर्ती करने और रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों को तेलंगाना की तरह नियमित करने के अलावा तीनों ऊर्जा निगमों से पहले की तरह सातवें वेतनमान में 9-5-5 वर्षों की समयबद्ध वेतनमान एसीपी की व्यवस्था लागू करने की मांग की।

संबंधित समाचार