हल्द्वानी: 50 हजार की आबादी पानी को तरसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नहर कवरिंग रोड में जागनाथ कालोनी के पास टूटी पाइप लाइन के चलते पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 50 हजार की आबादी को पानी के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन की मरम्मत कार्य बुधवार को देर शाम तक चला। हालांकि, गुरुवार से पानी की आपूर्ति सुचारू हो …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नहर कवरिंग रोड में जागनाथ कालोनी के पास टूटी पाइप लाइन के चलते पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 50 हजार की आबादी को पानी के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन की मरम्मत कार्य बुधवार को देर शाम तक चला। हालांकि, गुरुवार से पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि नगर कवरिंग रोड में जागनाथ कालोनी के पास पाइप लाइन टूट गयी थी। जिसकी बुधवार को मरम्मत कराई गई। मरम्मत के चलते संपूर्ण बिठौरिया बमौरी क्षेत्र, पनचक्की चौराहे से त्रिलोक नगर, सुरभि कालोनी, आदर्श नगर से मुखानी चौराहा तक, पीली कोठी, लाल डांट रोड, चौपला चौराहा से- ऊंचापुल रोड से लगी सभी इलाकों और कुसमखेड़ा का कुछ क्षेत्र, बिठौरिया नंबर 2, गौड़ धड़ा, हरिपुर सील, हरिपुर गांगू, लोहरियासाल मल्ला की 1 से 17 गलियां आदि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, पाइप लाइन का देर शाम तक मरम्मत का कार्य चलता रहा। सहायक अभियंता तिवारी ने बताया कि लाइन का मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। गुरुवार से पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार