हल्द्वानी: घरेलू पेयजल कनेक्शन से कॉर्मिशियल लाभ लेने का आरोप लगाया
हल्द्वानी,अमृत विचार। जवाहर ज्योति हल्दीखाल के लोगों ने घरेलू कनेक्शन से कॉर्मिशियल लाभ लेने का आरोप लगाया है। इससे लोगों को पानी की आपूर्ति सही से नहीं हो पा रही है और पानी की किल्लत बनी हुई है। इसके चलते गुरुवार को लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचक कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई …
हल्द्वानी,अमृत विचार। जवाहर ज्योति हल्दीखाल के लोगों ने घरेलू कनेक्शन से कॉर्मिशियल लाभ लेने का आरोप लगाया है। इससे लोगों को पानी की आपूर्ति सही से नहीं हो पा रही है और पानी की किल्लत बनी हुई है। इसके चलते गुरुवार को लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचक कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
जवाहर ज्योति हल्दीखाल क्षेत्र वार्ड नंबर- 37 निकट गोधाम रोड के लोगों ने ज्ञापन सौंप अवगत कराया कि उनके क्षेत्र में नलकूप होने के बावजूद भी पानी की किल्लत बनी हुई है। बताया गया कि क्षेत्र में बन रहे नए भवनों द्वारा घरेलू जल का उपयोग करने के कारण क्षेत्र के निवासियों को असुविधा हो रही है। पानी का वितरण मनमाने तरीके से किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मांग रखी कि जल संस्थान की ओर से अवैध जल सयोजनों के खिलाफ अभियान चलाकर जांच कराये। इसके साथ ही बिल जमा करने वाले लोगों को समय से पानी की आपूर्ति हो सके। इसके अलावा पानी नहीं उपलब्धता न होने पर नलकूप पर ही धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इस दौरान गणेश पुरोहित, किशोर जोशी, गोकुल फाल, प्रकाश चंद्र, कैलाश चंद्र मौजूद रहे।
