हल्द्वानी: आफत बने होर्डिंग के चिथडे़ और नेताओं के फ्लेक्स , निगम कर रहा अभी रिलैक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम के लापरवाह रवैये के कारण शहर में सरकारी खंबों पर नेताओं और निजी कंपनियो के साइनबोर्ड लटक रहे हैं । विज्ञापन के लिए कई महीनों से लगे इन विज्ञापन बोर्ड को हटाने की कवायद शुरु नही की गई है न ही संबंधित लोगों पर ही  किसी प्रकार की कार्रवाई हो सकी …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर निगम के लापरवाह रवैये के कारण शहर में सरकारी खंबों पर नेताओं और निजी कंपनियो के साइनबोर्ड लटक रहे हैं । विज्ञापन के लिए कई महीनों से लगे इन विज्ञापन बोर्ड को हटाने की कवायद शुरु नही की गई है न ही संबंधित लोगों पर ही  किसी प्रकार की कार्रवाई हो सकी है। हवा में झूलते और बिजली के पोलों पर नीचे तक लटके फ्लेक्स और फटे होर्डिंग्स दोपहिया चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के चारों तरफ स्ट्रीट लाइटों के पोल सहित बेतरतीब तरीके से जगह-जगह लगाये गए होर्डिंग शहर की सुंदरता पर कालिख पोतने जैसा काम कर रहे हैं। हल्द्वानी से काठगोदाम तक निर्मित डिवाइडर के बीच लगे सैकड़ों पोलों पर नेताओं के अनेक साइन बोर्ड काफी दिनों से लटक रहे हैं। अभी तक इन बोर्ड को उतरवाने की कवायद शुरु नही की जा सकी है। शहर में अनके जगहों पर कमोबेस यही हाल है, जहां सरकारी संपत्तियों पर निजी कंपनियों और नेताओं द्वारा पोलों का उपयोग विज्ञापन के लिए किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने अभी तक इस ओर कोई भी कदम नहीं उठाया है,कई बार तेज हवा ,अंधड़ में उड़कर होर्डिंग दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहती हैं पूर्व में  निगम कार्यालय के समीप एक हादसा घट चुका है जब तेज अंधड़ की वजह से एक नामी कम्पनी और एक नेता के फ्लेक्स के धराशायी होने से बाइक सवार की जान पर बन आई थी हालांकि बाइक सवार की किस्मत अच्छी थी वह गंभीर हादसे से बच गया था।

इस बारे में सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान का कहना है की इस संबंध में कार्रवाई  की जाएगी। बहरहाल निगम कब कार्रवाई करेगा यह देखने वाली बात होगी।

संबंधित समाचार