हल्द्वानी: Zomato के Delivery boy रूठे , नहीं पहुंचाया खाना
हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर में शुक्रवार को ऑनलाइन फूड ऑर्डर की डिलीवरी प्रभावित रहीं। 1500 से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर की बुकिंग करने पर खाना नहीं मिल पाया। खाद्य आपूर्ति करने वाली एक निजी कंपनी के 120 डिलीवरी ब्वॉय के हड़ताल पर रहने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी द्वारा ऑर्डर …
हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर में शुक्रवार को ऑनलाइन फूड ऑर्डर की डिलीवरी प्रभावित रहीं। 1500 से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर की बुकिंग करने पर खाना नहीं मिल पाया। खाद्य आपूर्ति करने वाली एक निजी कंपनी के 120 डिलीवरी ब्वॉय के हड़ताल पर रहने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी द्वारा ऑर्डर शुल्क नहीं बढ़ाए जाने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है।
हल्द्वानी में देश की सबसे प्रतिष्ठित फूड डिलीवरी करने वाली एक कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी की ओर से ऑर्डर शुल्क घटाए जाने के विरोध में उन्होंने तिकोनिया चौराहे के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। डिलीवरी ब्वॉय संजय गोस्वामी ने बताया कि जब हल्द्वानी में कंपनी की सर्विस शुरू हुई थी, तब उनको 30 रुपये प्रति आर्डर का मुनाफा दिया जाता था, जिसे बाद में कंपनी प्रबंधन ने कटौती करते हुए 25 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया। अब एक बार फिर से कंपनी प्रबंधन द्वारा उनके पैसे में कटौती करते हुए 20 प्रति ऑर्डर कर दिया गया है। डिलीवरी ब्वॉय ने मंहगाई का हवाला देते हुए कहा कि पेट्रोल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसके चलते उनका खर्च तो दूर गाड़ी की सर्विस भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में वे कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर हो गए हैं।
बताया कि हल्द्वानी में 10 से 12 डिलीवरी कर्मचारियों को ही 20 से 25 ऑर्डर मिल पाते हैं नहीं तो बाकी कर्मचारी 10 से 12 आर्डर में ही सिमट जाते हैं, कंपनी प्रबंधन उनसे पिछले 1 साल से रेट बढ़ाने की बात कह रही है लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
