हल्द्वानी: ऑक्सीजनेशन प्लांट का काम जल्द होगा पूरा
प्रशांत पांडेय, हल्द्वानी। उपचार के दौरान आक्सीजन की कमी के कारण आए दिन लोगों को जान गंवानी पड़ती है, लेकिन अब केंद्र सरकार की पहल पर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शहर के मुख्य सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजनेशन प्लांट को स्थापित कराया जा रहा है। हल्द्वानी के प्रमुख बेस अस्पताल में मरीजों को …
प्रशांत पांडेय, हल्द्वानी। उपचार के दौरान आक्सीजन की कमी के कारण आए दिन लोगों को जान गंवानी पड़ती है, लेकिन अब केंद्र सरकार की पहल पर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शहर के मुख्य सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजनेशन प्लांट को स्थापित कराया जा रहा है। हल्द्वानी के प्रमुख बेस अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए इस प्लांट को स्थापित कराया जा रहा है।
इसके लिए अंतिम चरण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्लांट के लिए मशीनों व अन्य उपकरणों को स्थापित करने के लिए पूर्व में चयनित भवन में सभी आवश्यक विद्युतीय जरूरतों को भी पूरा करा लिया गया है। वार्डों में मरीजों के बेड तक आक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है। इसी के साथ अस्पताल के वार्डों में कुल 172 बेडों तक पाइपलाइनों को बिछाया गया है। जो एक स्विच के जरिए हर वक्त एक्टिव मोड पर रहेंगे।
———
यह होगा लाभ
अस्पताल परिसर में प्लांट लगने से मरीजों को बिनाी किसी परेशानी के पाइपलाइन के जरिए पर्याप्त ऑक्सीजन की सप्लाई मिलती रहेगी। दूसरी ओर दूसरे सोर्स से आने वाले सिलेंडरों पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। जबकि इससे पूर्व कई बार मरीजों का उपचार के दौरान असमय ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म या कम हो जाने के कारण जान गंवानी पड़ती थी। प्लांट स्थापित होने से अस्पताल में हर समय भरपूर ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहेगी।
इस प्लांट के स्थापित होने से अस्पताल में बाहरी सोर्सेज के भरोसे अब नहीं रहना होगा। केंद्र सरकार के तहत यह कवायद की जा रही है। निर्माण कार्य पूरा होते ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा -डॉ. हरीश लाल, पीएमएस, बेस अस्पताल, हल्द्वानी
