हल्द्वानी: सड़क पर जेसीबी चलाई तो सीधे होगी एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। डीएम नैनीताल सविन बंसल ने शनिवार को जिला कार्यालय में जिला रोड कटिंग समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फाइबर केबिल, सीवर, पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क कटिंग करने में जेसीबी का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। सड़क कटिंग मैनुअली ही …

अमृत विचार, हल्द्वानी। डीएम नैनीताल सविन बंसल ने शनिवार को जिला कार्यालय में जिला रोड कटिंग समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फाइबर केबिल, सीवर, पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क कटिंग करने में जेसीबी का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। सड़क कटिंग मैनुअली ही की जाएगी। यदि सड़क कटिंग में कोई जेसीबी का इस्तेमाल करते पकड़ा गया तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर होगी। डीएम ने सड़क कटिंग के दौरान सरकारी परिसंपत्ति पेयजल, विद्युत, सीवर व दूरसंचार लाइनों को नुकसान पहुंचाने पर भी संबंधित संस्था के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के समिति की अनुमति के बिना सड़क कटिंग शुरू करने पर जुर्माना ठोंकने के निर्देश दिए गए। एयरटेल टेलीसोनिक नेटवर्क और बिजली विभाग को सेंट पॉल स्कूल के पास हल्द्वानी में केबिल बिछाने के लिए औपचारिकताएं पूरी होने पर अनुमति दी गई। जलसंस्थान को भी दो कार्यो के लिए प्रक्रिया पूरी करने पर कार्य की स्वीकृति दी गई और चार अन्य कार्यों के लिए वर्कप्लान व धनराशि जमा करने जमा करने पर मंजूरी देने पर सहमति बनी।

इसके अलावा वोडाफोन आईडिया ने सरिता बिहार हल्द्वानी में ओएफसी केबिल बिछाने के लिए वर्कप्लान, लेबर शडयूल, नक्शा जमा करने के निर्देश दिए। जियो केबिल का नक्शा व वर्कप्लान नहीं होने पर सड़क कटिंग की अनुमति नहीं दी गई। विध्य टेलीलिंक्स लिमिटेड के भवाली रोड पर जामा मस्जिद से तल्लीताल डांठ तक ओवरहेड फाइबर केबिल बिछाने के आवेदन पर ईई लोनिवि और बिजली को निरीक्षण कर अनापत्ति प्रमाण पत्र अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि को सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद ही उन्हें अनुमति दी जाएगी। पेयजल निगम भीमताल को हरिपुर जमन सिंह पेयजल योजना व रूसी बाईपास में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क कटिंग की अनुमति दी गई। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, ओमप्रकाश, विशाल सक्सेना,ओपी सिंह, तरूण कुमार, अनुराग आर्य, रिचा सिंह, बिजेन्द्र चैहान, दीपक गुप्ता, प्रकाश भाकुनी, बीपी गुप्ता, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

रामपुर रोड में पाइप लाइन तोड़ने की एसडीएम व ईई करेंगे जांच

डीएम सविन बंसल ने रामपुर रोड,आनंदपुर पांडे नवाड़ में केबिल बिछाने के दौरान पाइप लाइन तोड़े जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया और एसडीएम व जल संस्थान ईई को जांच के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार