हल्द्वानी पुलिस का गुडवर्क-नाबालिग समेत तीन महिलाओं की सकुशल वापसी
अमृत विचार, हल्द्वानी। पुलिस के प्रयासों से तीन अलग-अलग मामलों में गुमशुदा विवाहिता, नाबालिग समेत तीन महिलाओं की सकुशल घर वापसी हुई है। नैनीताल पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार चार फरवरी की रात गन्ना सेंटर से एक विवाहिता लापता हो गई थी। ससुर की सूचना पर रेखरेख चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने जिला कंट्रोल …
अमृत विचार, हल्द्वानी। पुलिस के प्रयासों से तीन अलग-अलग मामलों में गुमशुदा विवाहिता, नाबालिग समेत तीन महिलाओं की सकुशल घर वापसी हुई है। नैनीताल पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार चार फरवरी की रात गन्ना सेंटर से एक विवाहिता लापता हो गई थी। ससुर की सूचना पर रेखरेख चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने जिला कंट्रोल रूम के साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही दो अलग-अलग टीम बनाकर खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस टीमों ने खोजबीन करते हुए लापता विवाहिता को रुद्रपुर से सकुशल बरामद किया। दूसरे मामले में रानीबाग की एक महिला ने पिछले साल 30 दिसबंर को 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काठगोदाम थाने की दारोगा लता खत्री ने पुलिस टीम के साथ खोजबीन करते हुए नाबालिग को उत्तर प्रदेश के हाथरस से बरामद किया। तीसरे मामले में मंडी चौकी के सिपाही सुरेंद्र ने शुक्रवार तड़के गश्त के दौरान एक अकेली महिला को देखा। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से महिला को चौकी लाया गया। मंडी चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने महिला की पहचान कराई और मुखानी थाना क्षेत्र निवासी परिजनों को सौंप दिया। लापता महिलाओं की बरामदगी के बाद पीड़ित पक्षों ने पुलिस का आभार जताया है।
